पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि, देश इस कायराना हमले को कभी नहीं भूलेगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि, शहीदों के परिवारों का दर्द केवल उनका निजी दुख नहीं, बल्कि पूरे देश की पीड़ा है। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में राहुल ने कहा कि, पिछले साल पहलगाम में जिन बहादुर लोगों ने जान गंवाई, उनकी शहादत देश की आत्मा में हमेशा दर्ज रहेगी। उन्होंने आतंक और नफरत फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े रहने की अपील की। राहुल गांधी ने कहा कि, भारत ऐसी हिंसक सोच के आगे कभी नहीं झुकेगा। बरसी के मौके पर उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि, देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
पहलगाम हमले की बरसी: राहुल गांधी का सख्त संदेश, आतंक के दोषियों को नहीं मिलेगी माफी
