रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश के नगर निगमों की समीक्षा बैठक में कड़ा रुख अख्तियार किया है। पेयजल संकट और आगामी मानसून की तैयारियों को लेकर आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता न बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस बैठक के दौरान धमतरी में पेयजल योजना के क्रियान्वयन में हो रही अत्यधिक देरी पर साव ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कार्यपालन अभियंता (EE) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, निर्माण कार्य में लेटलतीफी करने वाले संबंधित ठेकेदार पर भारी पेनाल्टी लगाने को भी कहा है।

