रायपुर। राजधानी रायपुर शहर में ई रिक्शा चालकों के द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर जाम की स्थिति निर्मित होने के लगातार शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश अनुसार संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस रायपुर के द्वारा विगत एक सप्ताह से लगातार अभियान चलाया गया रहा है जिसमें अब तक 350 ई रिक्शा / ऑटो चालकों को यातायात नियमों के विभिन्न धाराओं जैसे बिना लाइसेंस, नो पार्किंग, रॉन्ग साइड आदि पर कार्यवाही की गई साथ ही जो ई रिक्शा चालकों का ई-चालान पेंडिंग है उनको मौके पर ही ई-चालान का भुगतान भी कराया जा रहा है। यह अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

अपील :- रायपुर पुलिस ई रिक्शा/ऑटो चालकों से अपील करती है कि सभी चालक जरूरी कागजात अपडेट रखें , नो पार्किंग में वाहन खड़ी ना करें , चौक पर या लेफ्ट टर्न पर वाहन खड़ी कर यातायात बाधित ना करें, सभी चालक अपना e-challan चेक कर समय पर भुगतान करें अन्यथा असुविधा हो सकती है। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

