रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में ट्रैफिक पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर 151 चालकों पर FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई 18 अप्रैल 2026 की रात शहर के 9 अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। इस अभियान का नेतृत्व यातायात एवं प्रोटोकॉल उपायुक्त विकास कुमार ने किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जा रही है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (नशे में ड्राइविंग) के तहत कुल 2456 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा रायपुर जिले के इतिहास में किसी भी पूरे साल की कार्रवाई से ज्यादा बताया जा रहा है। खास बात यह रही कि 11 अप्रैल की रात 11 बजे से 1 बजे के बीच केवल दो घंटे में ही 151 शराबी वाहन चालक पकड़े गए, जो एक रिकॉर्ड कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान बचाना है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। यदि शराब का सेवन किया है, तो कैब या किसी अन्य सुरक्षित विकल्प का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक पुलिस ने यह भी कहा है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अचानक अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी र
रायपुर में नशे के खिलाफ सख्ती: 2 घंटे में 151 ड्राइवरों पर FIR, रिकॉर्ड कार्रवाई
Follow Us
