वेदांता हादसा अपडेट: 24 मौतें, सिर्फ एक डिस्चार्ज, 3 की हालत गंभीर

Follow Us

रायपुर। सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण हादसे के बाद हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं। इस दुर्घटना में मृत श्रमिकों की संख्या बढ़कर 24 हो चुकी है, जबकि 10 घायल अलग-अलग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। इनमें से केवल एक श्रमिक को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है, जबकि बाकी अभी भी निगरानी में हैं।


गंभीर रूप से झुलसे तीन श्रमिकों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। ये सभी 80 से 90 फीसदी तक जल चुके हैं और अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

वहीं 7 अन्य घायलों को अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है, जिनकी स्थिति स्थिर लेकिन निगरानी योग्य है। घायलों का इलाज रायगढ़ और रायपुर के विभिन्न अस्पतालों में जारी है। कुछ श्रमिक जिंदल अस्पताल, बालाजी मेट्रो और श्री शंकरा हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इस पूरे हादसे में एकमात्र राहत की खबर यह है कि एक श्रमिक का सफल इलाज कर उसे छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, बाकी घायलों की हालत को देखते हुए स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और प्रशासन पूरी निगरानी में इलाज की व्यवस्था कर रहा है।