जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में छात्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया को समझाया। जहां मुख्यमंत्री साय ने बताया कि जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आज ISRO की विशेष मोबाइल प्रदर्शनी बस का अवलोकन किया। ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ पहल के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया को करीब से जानने और समझने का अनुभव प्राप्त हुआ। आपको बता दें की इस दौरान बच्चों ने चंद्रयान, मंगलयान, पीएसएलवी और जीएसएलवी जैसे अंतरिक्ष मॉडलों की जानकारी साझा की। विज्ञान के प्रति उनकी जिज्ञासा और समझ देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। इस पहल से 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। वहीं हमारा संकल्प है कि प्रदेश के हर बच्चे तक विज्ञान और तकनीक की पहुंच सुनिश्चित हो। ऐसे प्रयास बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को मजबूत करते हैं। यही प्रयास जशपुर सहित पूरे प्रदेश में नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं।
बेटियों के हौसले को सलाम: छात्रा के ज्ञान से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री साय, समझा ब्रह्मांड का विज्ञान
