IPS विकास कुमार को बड़ी जिम्मेदारी, NIA में SP पद पर नियुक्ति

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे से एक अहम खबर सामने आई है। रायपुर कमिश्नरेट में डीसीपी (ट्रैफिक-प्रोटोकॉल) के पद पर पदस्थ 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें देश की प्रमुख जांच एजेंसी एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। आदेश जारी होते ही प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विकास कुमार को एक तेज-तर्रार और सक्रिय अधिकारी माना जाता है। रायपुर में उनकी तैनाती के दौरान ट्रैफिक और प्रोटोकॉल व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिले थे। अब एनआईए में उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि, वे राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मामलों की जांच में अहम भूमिका निभाएंगे।