अगर आप इस महीने नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो टाटा मोटर्स आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। अप्रैल 2026 में कंपनी अपने कई लोकप्रिय मॉडलों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दे रही है, जिससे ग्राहक 30,000 से लेकर 55,000 तक की बचत कर सकते हैं। इस खास ऑफर के तहत Tata Tiago पर करीब 30,000 तक का लाभ मिल रहा है, जबकि Tata Altroz पर 35,000 तक की छूट दी जा रही है। वहीं Tata Tigor और Tata Nexon पर भी 30,000 तक का फायदा मिल सकता है। SUV सेगमेंट की बात करें तो Tata Harrier और Tata Safari पर 45,000 तक की छूट उपलब्ध है, जबकि नई Tata Curvv पर सबसे ज्यादा 55,000 तक का ऑफर दिया जा रहा है।

इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं। खास बात यह है कि यह लाभ पेट्रोल, डीजल और CNG- तीनों वेरिएंट्स पर लागू हैं, हालांकि मॉडल और वेरिएंट के अनुसार ऑफर अलग-अलग हो सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि, कंपनी अपने नए या हाल ही में अपडेट किए गए मॉडल्स पर कोई छूट नहीं दे रही है। बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2026 में टाटा मोटर्स ने 6.31 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल से 14% अधिक है। इसमें Tata Nexon सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार बनी हुई है।
