प्लैटिनम के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जान लें नए रेट

Follow Us

नई दिल्ली। 16 अप्रैल को प्लैटिनम की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे बाजार में इसकी चमक और बढ़ गई है। आज प्लैटिनम के रेट में प्रति 10 ग्राम 1,010 का उछाल आया है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 64,030 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं 1 ग्राम प्लैटिनम 6,403 के स्तर पर बिक रहा है।

देश के प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर और भोपाल में भी प्लैटिनम के दाम लगभग एक समान बने हुए हैं। कीमतों में यह उछाल ऐसे समय आया है, जब बाजार में महंगाई का दबाव बना हुआ है और ग्राहक किफायती लेकिन स्टाइलिश विकल्प तलाश रहे हैं।

ज्वेलरी बाजार में इन दिनों प्लैटिनम की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासकर युवाओं के बीच। इसके मॉडर्न और सिंपल डिजाइन इसे शादी, सगाई और खास मौकों के लिए पसंदीदा बना रहे हैं। इसी ट्रेंड को देखते हुए जौहरी भी हल्के और बजट-फ्रेंडली डिजाइन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। वहीं सोने की बात करें तो इसकी कीमतों में भी लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,55,720 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,750 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। पिछले तीन दिनों में सोने की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ती कीमतों के बीच बाजार में निवेश और खरीदारी को लेकर लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है।