Gold Silver Price Today: सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी जबरदस्त उछाल, अक्षय तृतीया से पहले बाजार गरम

Follow Us

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ गई है। 16 अप्रैल को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,55,510 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,560 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई और कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना करीब 1,55,360 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।

अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) से पहले बाजार में खरीदारी बढ़ने लगी है, जिससे कीमतों को और सपोर्ट मिल रहा है। जौहरी और निवेशक दोनों ही इस समय सक्रिय नजर आ रहे हैं, क्योंकि इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कीमती धातुओं की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। वैश्विक तनाव और कमजोर होते अमेरिकी डॉलर के चलते सोने की मांग बढ़ रही है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल दर्ज किया गया है। दिल्ली में चांदी 2,70,100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। एक दिन पहले ही इसमें करीब 4.8% की बढ़ोतरी देखी गई थी।