अर्शदीप सिंह-समरीन कौर का क्यूट वीडियो वायरल, फिर चर्चा में आया क्रिकेटर का लव लाइफ

Follow Us

चंडीगढ़। पंजाब किंग्स के स्टार खिलाड़ी अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी गेंदबाजी की वजह से नहीं, बल्कि निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अर्शदीप ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड के हाथों में हाथ डालकर फोटो शेयर की थी। उसके बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आखिर अर्शदीप की गर्लफ्रेंड है कौन! इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दावा किया कि पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल समरीन कौर ही अर्शदीप की गर्लफ्रेंड हैं। अब अर्शदीप आईपीएल 2026 के दौरान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन के साथ स्पॉट भी हुए हैं। दोनों एक साथ नजर आए और क्यूट पल बिताते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आपको बता दें की वीडियो आईपीएल के दौरान का ही, क्योंकि अर्शदीप के पीछे पंजाब की टीम बस खड़ी दिख रही है। अर्शदीप भी सामान के साथ हैं, यानी वीडियो टीम ट्रैवल के दौरान की है। अर्शदीप के साथ समरीन खड़ी हैं और अर्शदीप कुछ क्यूट से जेस्चर बनाते हैं और समरीन उस पर हंसने लगती हैं। इसके बाद समरीन से मिलने कोई महिला आती है और समरीन उनसे गले मिलती दिखती हैं। इसके बाद अर्शदीप और वो फिर से बात करने लग जाते हैं। इंस्टैंट बॉलीवुड नाम के इंस्टाग्राम पेज ने इसका वीडियो शेयर किया है।

वहीं अर्शदीप का हाल ही में स्नैपचैट वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। समरीन कौर एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो 2018 की मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पढ़ाई की है। समरीन ने कई म्यूजिक वीडियो, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। समरीन कौर ने 83 में रणवीर सिंह के साथ काम किया था। इसके अलावा वह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म ‘नेल पॉलिश’ के बाद उन्हें अच्छी पहचान मिली। उन्होंने बादशाह और जस मानक जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया है। मुल्लांपुर में खेले गए मैच के दौरान समरीन कौर ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पंजाब किंग्स की जर्सी पहने नजर आईं। इससे फैंस का शक और गहरा गया। इन सभी कयासों के बावजूद, न तो अर्शदीप सिंह और न ही समरीन कौर की ओर से इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। इस वजह से यह मामला अभी सिर्फ अटकलों और फैंस के अनुमान तक ही सीमित है। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बन जाती है। अर्शदीप और समरीन को लेकर चल रही यह चर्चा भी सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है और फैंस लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं।