Sports Desk : IPL 2026 Points Table: आईपीएल के 14वें मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ गुजरात ने 1 रन से रोमांचक जीत हासिल की. इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की तस्वीर कैसी है. टॉप 3 टीमें कौन हैं? आइए जानते हैं.

गुजरात। इन दिनों भारत में आईपीएल 2026 की धूम है. हर मैच के साथ पॉइंट्स टेबल की तस्वीर बदल रही है. 19वें सीजन का चौदहवां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया है. सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले में दिल्ली की टीम 211 रनों का पीछा करते हुए सिर्फ 1 रन से मैच हार गई. दिल्ली के पास जीत की हैट्रिक का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. जीटी को आखिरी ओवर की आखिरी बॉल पर जीत नसीब हुई. पहले दो मैच हार चुकी गुजरात ने इस सीजन जीत का खाता खोला.
दिल्ली और गुजरात के बीच हुए 14वें मैच के बाद भी पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स पहले की ही तरह नंबर 1 पर बरकरार है. इस मैच के रिजल्ट का असर टॉप 3 पोजीशन पर नहीं हुआ है. राजस्थान, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले की ही तरह टॉप पर मौजूद हैं. हार के बाद भी दिल्ली पहले की तरह नंबर 4 पर है, जबकि गुजरात की टीम जीत के बाद भी नंबर 6 पर है.
IPL 2026 में 14 मैचों के बाद प्वाइंट टेबल
राजस्थान 3 मैचों में +2.403 के नेट रन रेट के साथ नंबर 1 पर है. उसके पास 6 अंक हैं.
पंजाब किंग्स दूसरे नंबर पर है, उसके पास 3 मैचों में 5 अंक और +0.637 का नेट रन रेट है.
आरसीबी की टीम 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हासिल कर चुकी है और +2.501 रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है.
दिल्ली की टीम 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ नंबर 4 पर है. उसका नेट रन रेट +0.811 है.
नंबर 5 पर SRH है, जिसके पास 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक और +0.275 का नेट रन रेट है.
नंबर 6 पर गुजरात की टीम है, जिसने 3 में से 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक हासिल किए हैं.
सातवें नंबर पर लखनऊ की टीम है, जिसके पास 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 अंक हैं.
नंबर 8 पर मुंबई की टीम है, जिसके पास 3 मैचों में 2 हार और 1 जीत के साथ 2 अंक हैं.
9वें और 10वें नंबर पर कौन?
पॉइंट्स टेबल में 2 ऐसी टीमें हैं, जिन्हें इस सीजन एक भी जीत नहीं मिली है. पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर मौजूद केकेआर को एक भी जीत नहीं मिली. 3 में से 2 मैच वो हारी थी, जबकि उसका एक मैच बारिश से धुल गया. इसलिए उसके पास सिर्फ 1 अंक है. सबसे नीचे 5 बार की चैंपियन चेन्नई की टीम है, जिसने पहले तीनों ही मैच हारे हैं. उसका नेट रन रेट सबसे खराब -2.517 का है.
इस सीजन अब तक तीन टीमें राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अजेय हैं. मतलब उन्हें एक भी हार नहीं मिली है.
