रणवीर सिंह के मुरीद हुईं मृणाल ठाकुर, कहा- “अगर वो न होते, तो मैं आज इंडस्ट्री में न होती”

Follow Us

मुंबई/ बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद उनकी तारीफें लगातार हो रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने रणवीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। मृणाल ने कहा कि रणवीर की वजह से ही वह फिल्म इंडस्ट्री में आई हैं और उनके साथ काम करना उनके लिए बेहद प्रेरणादायक रहा। हाल ही में मृणाल ठाकुर रणवीर इलाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। इस बीच उन्होंने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा, ‘मेरा दिल बहुत खुश है। वो मेरे लिए लकी चार्म हैं। इसी वजह से मैं इस इंडस्ट्री में हूं।

मैंने उनके साथ एक हेयर ब्रांड के लिए ऐड किया था, और जब वो ऐड टीवी पर आया… तभी फिल्ममेकर्स ने मुझे नोटिस करना शुरू किया। मैं इसका पूरा क्रेडिट उन्हें देती हूं। उन्होंने सच में मेरी बहुत मदद की है। वो बहुत पॉजिटिव इंसान हैं और उन्हें हर सफलता मिलनी चाहिए।’ उन्होंने ‘धुरंधर 2’ में भी रणवीर की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा, ‘उनकी एक्टिंग सिर्फ ऊपर-ऊपर की नहीं थी, उसमें गहराई और कई परतें थीं। मैंने उन्हें रणवीर सिंह के रूप में नहीं देखा, सिर्फ ‘हमजा’ के किरदार में देखा। वो हीरो से ज्यादा एक किरदार लगे। मुझे उन पर बहुत गर्व है क्योंकि वो बहुत मेहनती हैं। मैं दुआ करती हूं कि वो जो भी करें, वो ब्लॉकबस्टर हो। वो सब कुछ कर सकते हैं।’ बता दें कि मृणाल आने वाले दिनों में डकैत फिल्म में नजर आएंगी, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

बता दें कि रणवीर सिंह ने धुरंधर में हमजा का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म ने भारत में कुल 1,033.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,641.21 करोड़ का हो गया है।