मुंबई। साउथ के बेहतरीन एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को तोहफा दिया है। मेकर्स के साथ मिलकर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का नाम और पोस्टर रिवील किया है। पहले उनकी इस फिल्म को ‘AA22xA6’ के नाम से जाना जाता था। फैंस को फिल्म का नया नाम और पोस्टर काफी पसंद आ रहा है। इस पर उन्होंने रिएक्शन दिए हैं। आपको बता दें की मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में फिल्म का पोस्टर रिवील किया गया है। इसके साथ ही फिल्म का नाम भी बताया गया है। पोस्टर कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसमें अंग्रेजी और हिंदी जैसी भाषाएं भी शामिल हैं। पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है ‘AA22xA6 का नाम अब राका है। खुद को सीमाओं से आगे देखने के लिए तैयार करें।’ इसमें अल्लू अर्जुन, एटली और दीपिका पादुकोण को टैग किया गया है।
वहीं ‘राका’ के पोस्टर में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन का आधा चेहरा नजर आ रहा है। अपने चेहरे को उन्होंने छुपाया है। उनके चेहरे के आगे किसी जानवर का पंजा है, जो काफी डरावना लग रहा है। उनके सर पर बाल नहीं हैं। उनकी भौहें बनी हुई हैं। उनके माथे पर एक अलग तरह का निशान है जो उन्हें एक नॉर्मल इंसान से अलग करता है। जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन की झलक पाने को लगा फैंस का जमावड़ा, एक्टर ने घर से बाहर निकल कर किया। अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म के पोस्टर पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने लिखा ‘ये तो हॉलीवुड के टक्कर का है।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘राका का इंतजार है।’ एक और यूजर ने लिखा ‘इंडस्ट्री का एक ही भाई, अल्लू भाई।’ एक और यूजर ने लिखा ‘वाव क्या पोस्टर है।’ अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म ‘राका’ का निर्देशन एटली कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर और राम्या कृष्णन नजर आ सकती हैं।
