जिले में 25 अवैध मकान ढहे: प्रशासन का बड़ा एक्शन, इलाके में मचा हड़कंप

Follow Us

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 से अधिक अवैध मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। इस सख्त कदम के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, नगरी के गोनदला नाला गांव में कई वर्षों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन ने पहले भी कई बार नोटिस और चेतावनी जारी की थी, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने जमीन खाली नहीं की। इसके बाद आज वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी भी तरह का विरोध या तनाव न हो। बुलडोजर चलते ही कई लोग अपने सामान को बचाने में जुट गए, वहीं कुछ ने प्रशासन के फैसले का विरोध भी किया।

अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस कार्रवाई ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त संदेश जरूर दे दिया है।