रायपुर । छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और संबद्ध अस्पतालों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने 14 चिकित्सकों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। यह आदेश 3 सितंबर 2026 को जारी किया गया।
आदेश के तहत कई चिकित्सकों को प्रभारी अधिष्ठाता और प्रभारी अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कुछ डॉक्टरों को अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में प्राध्यापक और अन्य पदों पर पदस्थ किया गया है
प्रमुख पदस्थापनाएं इस प्रकार हैं—
डॉ. प्रतिभा जैन शाह को रायपुर मेडिकल कॉलेज से प्रभारी अधिष्ठाता, कबीरधाम बनाया गया है।
डॉ. अजय कोसाम को कबीरधाम से प्राध्यापक, शिशुरोग विभाग, राजनांदगांव पदस्थ किया गया है।
डॉ. गोपाल सिंह कंवर को कोरबा से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जशपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. एस.पी. कुजूर को कुनकुरी, जशपुर से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर पदस्थ किया गया है।
डॉ. रविकांत दास को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज कोरबा बनाया गया है।
डॉ. अविनाश मेश्राम को प्रभारी अधिष्ठाता अंबिकापुर से प्राध्यापक सह संचालक, मेडिकल कॉलेज दुर्ग पदस्थ किया गया है।
डॉ. आर.सी. आर्या को प्रभारी अधिष्ठाता, अंबिकापुर की जिम्मेदारी मिली है।
डॉ. राकेश निगम को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, अंबिकापुर पदस्थ किया गया है।
डॉ. ए.आर. बेन को बिलासपुर मेडिकल कॉलेज के अस्थिरोग विभाग में प्राध्यापक बनाया गया है।
डॉ. ओंकार कश्यप को जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज में प्रभारी अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।
डॉ. कुलदीप सांग को दंत रोग विभाग में प्राध्यापक, मेडिकल कॉलेज दुर्ग पदस्थ किया गया है।
डॉ. अमित अग्रवाल को मेडिकल कॉलेज दुर्ग का प्रभारी अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।
डॉ. अरुणेश सिंह को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के अस्थिरोग विभाग में प्राध्यापक बनाया गया है।
डॉ. जयपाल चंद्रवंशी को मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज में प्रभारी अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
इस प्रशासनिक फेरबदल से प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक और अस्पताल प्रबंधन व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। संबंधित चिकित्सकों को आदेश के अनुसार नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
