महिला टी-20 विश्व कप: हरमनप्रीत-मिताली का नाम दर्ज है सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड, देखें टॉप भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट

Follow Us

नई दिल्ली। महिला टी-20 विश्व कप 2026 का रोमांच 12 जून से शुरू होने जा रहा है, जहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया इस बार अपना पहला विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप भारतीय बल्लेबाजों के बारे में।

इस लिस्ट में कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूर्व दिग्गज मिताली राज 726 रनों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। हरमनप्रीत ने 39 मैचों में 1 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से यह रन बनाए हैं, जबकि मिताली ने महज 24 मैचों में 5 अर्धशतक लगाकर यह मुकाम हासिल किया।

स्टार ओपनर स्मृति मंधाना 25 मैचों में 524 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जिसमें उनके 4 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, जेमिमा रोड्रिगेज 19 मैचों में 407 रन बनाकर तीसरे और पूर्व खिलाड़ी पूनम राउत 15 मैचों में 375 रनों के साथ चौथे पायदान पर काबिज हैं। भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि इस बार ये बल्लेबाज रनों की बरसात कर भारत को विश्व चैंपियन बनाएंगी।