बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा से बलौदा बाजार-भाटापारा में तेज़ होगा विकास

Follow Us
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से बलौदा बाजार और भाटापारा को मिली करीब 6 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
  • बलौदाबाजार भाटापारा जिले के 25 आंगनबाड़ी केन्द्र बनेंगे माॅडल आंगनबाड़ी सांसद बृजमोहन की अनुशंसा पर 62 लाख रुपए स्वीकृत
  • सीसी रोड, सामुदायिक भवन, स्ट्रीट लाइट और स्कूल कक्ष निर्माण के लिए करीब 6 करोड़ की मंजूरी

रायपुर । रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के सतत प्रयासों से बलौदा बाजार और भाटापारा विधानसभा क्षेत्र को विकास की एक और बड़ी सौगात मिली है। सांसद श्री अग्रवाल की अनुशंसा पर जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 5.99 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न जनहितैषी विकास कार्यों के लिए स्वीकृत प्रदान कर दी गई है।

इस राशि से बलौदा बाजार और भाटापारा जिले के 25 आंगनबाड़ी केन्द्रों को माॅडल आंगनबाड़ी केन्द्र बनाया जाएगा, साथ ही पाटन में जल संचयन हेतु अमृत सरोवर के तर्ज पर तालाब पुनरूधार किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं ग्रामों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, आहता निर्माण, पेवर ब्लॉक निर्माण, स्ट्रीट लाइट की स्थापना तथा स्कूलों में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। इन विकास कार्यों के पूरा होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव और हर वार्ड तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहेंगे।

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासोन्मुख सोच से प्रेरित होकर रायपुर लोकसभा क्षेत्र में लगातार आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। उनका लक्ष्य है कि शहर से लेकर गांव तक हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हों और आम नागरिकों को बेहतर जीवन सुविधाएं प्राप्त हों।

जिले में संचालित 25 आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र में विकसित किए जाने हेतु 62 लाख रुपए, पाटन में जल संचयन हेतु अमृत सरोवर के तर्ज पर तालाब पुनरूधार कार्य हेतु 18.13 लाख रुपए इसके साथ ही 15 लाख रुपए एलईडी स्ट्रीट लाईट 120 वाॅट क्रय कार्य (वार्ड क्र. 01 से 21 तक) बलौदाबाजार, 5 लाख रुपए ग्राम कड़ार में आहता निर्माण कार्य (निषाद पारा), 6.5 लाख रुपए सामुदायिक भवन निर्माण मोपका, 10 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण करहीबाजार, 10 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण रामपुर, 10 लाख रुपए आहता निर्माण- मुक्तिधाम खोखली, 10 लाख रुपए आहता निर्माण- महामाया के पास खैरी आर, 10 लाख रुपए पेवर ब्लॉक कार्य- शास प्राथ/पूर्व माध्य शाला चिचपोल, 10 लाख रुपए पेवर ब्लॉक कार्य- शास प्राथ शाला ओटेबंद, 10 लाख रुपए सामुदायिक भवन निर्माण सिंगारपुर, 18 लाख रुपए सामुदायिक भवन निर्माण गुड़ेलिया, 50 लख रुपए एलईडी स्ट्रीट लाईट 150 वाॅट 522 नग क्रय कार्य बलौदाबाजार, 5 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण कुकदा, 5 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण टोपा, 5 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण चमारगुड़ा/पथरिया, 5 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण खपरी एस, 9.62 लाख रुपए आहता निर्माण (प्राथ स्वास्थ्य कन्द्र में) बिटकुली, 10 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण नवागांव, 10 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण बोरसी, 10 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण राजपुर, 10 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण ढाबाडीह, 14.47 लाख रुपए अतिरिक्त कक्ष निर्माण मजगांव, 5 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण (मेनरोड से मुक्तिधाम तक) नवापारा, 16 लाख रुपए महतारी सदन निर्माण बछेरा, 5 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण कोटमी, 10 लाख रुपए सामुदायिक भवन निर्माण तरेंगा, 10 लाख रुपए सामुदायिक भवन निर्माण मल्दी, 10 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण तुलसी, 10 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण (पेखन साहू घर से झनक घृतलहरे घर तक) बनसांकरा, 5.18 लाख रुपए सामुदायिक भवन निर्माण (संत कंवरराम वार्ड क्र. 30) भाटापारा, 10 लाख रुपए अतिरिक्त कक्ष निर्माण (ईतवारी राम यादव शास. उच्च. माध्य. विद्यालय) भाटापारा, 10 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण (मेन रोड से दयालदास कुर्रे के घर तक) नवापारा, 10 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण (मेन रोड से मुक्तिधाम तक) मोहभट्ठा, 10 लाख रुपए बाजार चैक में क्रांक्रीटीकरण कार्य भटभेरा, 10 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण (कृष्णा के दुकान से बजरंग चैक तक) बिलाईडबरी, 10 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण (शेषनाथ पटेल घर से मेनरोड तक) बलौदा, 10 लाख रुपए सामुदायिक भवन निर्माण सेन्दरी/बोरसी ब, 15 लाख रुपए प्रार्थना शेड निर्माण (हाई स्कूल में) बिटकुली, 5 लाख रुपए पेवर ब्लाॅक कार्य (शास पूर्व माध्य शाला) तरेंगा, 14 लाख रुपए व्यावसायिक परिसर निर्माण कार्य खोखली, 10 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण (गणेश्वर साहू घर से खुबलाल साहू घर तक) कोलिहा, 15 लाख रुपए प्रार्थना शेड निर्माण (शास प्राथमिक शाला में) खैरी आर, 15 लाख रुपए प्रार्थना शेड निर्माण (शास प्राथमिक शाला में) पथरिया, 15 लाख रुपए प्रार्थना शेड निर्माण (शास हाई स्कूल में) बिजराडीह, 10 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण (कृपाल यादव घर से शिव साहू घर तक एवं बिहारी बघेल घर से छेरी कुर्रे घर तक) डोंगरिया, 10 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण (लाला राम साहू घर से संजय साहू घर तक) मोहभट्ठा, 10 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण (श्री रामकुमार कुर्रे घर से जनकराम कुर्रे घर गली मार्ग तक) रिंगनी, 10 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण (भाटापारा बस्ती से प्रेमलाल पाठक घर से गांधी धु्रव घर तक) लावर तक शामिल है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनके सक्रिय नेतृत्व और सतत पहल के कारण क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी सांसद श्री अग्रवाल के प्रयासों से क्षेत्र में और अधिक विकास कार्य होंगे तथा बलौदा बाजार और भाटापारा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।