तमन्ना से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, फैंस ने दी बधाई

Follow Us

मुंबई। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन कथित तौर पर मार्च 2025 में दोनों अलग हो गए। अलग होने के कारणों का विवरण सामने नहीं आया। ब्रेकअप के काफी समय बाद, विजय वर्मा को मिस्ट्री गर्ल आलिया कुरैशी के साथ स्पॉट किया गया है, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा फिर से शुरू हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने उत्साहित प्रतिक्रिया दी और कुछ ने तो विजय को बधाई भी दी। हालांकि, अभी तक विजय वर्मा या आलिया कुरैशी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

आलिया कुरैशी एक्ट्रेस, सिंगर, सॉन्गराइटर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ में काम किया है। इसके अलावा आलिया ने कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स में अभिनय किया है, जैसे ‘नादानियां’ और ‘बंदिश बैंडिट’। विजय वर्मा अमेज़न प्राइम वीडियो पर ‘मटका किंग’ सीरीज में नजर आ रहे हैं। इस पीरियड क्राइम ड्रामा में कृतिका कामरा, साई तम्हांकर, गुलशन ग्रोवर, सिद्धार्थ जाधव और भूपेंद्र जादवत जैसे कलाकार भी हैं। कहानी 1960 के दशक की मुंबई पर आधारित है, जिसमें एक कपास व्यापारी मटका जुआ खेलकर अपना साम्राज्य बनाता है।