US Open 2026: गॉफ-रायबाकिना तीसरे राउंड में, नंबर-1 रेस तेज

Follow Us

न्यूयॉर्क। यूएस ओपन 2026 में महिला एकल मुकाबलों का रोमांच बढ़ता जा रहा है। अमेरिका की कोको गॉफ और कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने शानदार जीत दर्ज कर तीसरे राउंड में जगह बना ली है। दोनों खिलाड़ी अब विश्व नंबर-1 की दौड़ में अपनी दावेदारी और मजबूत करती नजर आ रही हैं। रायबाकिना ने स्पेन की जेसिका बौजास मानेरो को सीधे सेटों में हराया। दूसरे सेट में एक बार सर्विस गेम गंवाने के बावजूद उन्होंने दमदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया। अब उनका सामना यूक्रेन की यूलिया स्टारोडुबत्सेवा से होगा।

किदांबी श्रीकांत का दमदार सफर थमा, क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के ली से हार

वहीं, 2023 की यूएस ओपन चैंपियन कोको गॉफ ने स्पेन की पाउला बडोसा को 6-4, 7-6 (7-5) से हराकर तीसरे राउंड का टिकट कटाया। गॉफ ने कहा कि यह जीत उनके आत्मविश्वास को नई मजबूती देगी। उन्हें नंबर-1 बनने की दौड़ में बने रहने के लिए कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंचना होगा। अब दोनों स्टार खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें टिकी हैं कि क्या वे इस शानदार लय को आगे भी बरकरार रख पाएंगी।

https://amritsandesh.com/crime-news-two-accused-arrested-for-cutting-nails-of-dead-bear-and-taking-it-away/