बेंगलुरु। दक्षिण बेंगलुरु के वज्रहल्ली इलाके में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शादी के करीब 24 साल बाद IVF के जरिए जुड़वां बेटियों की खुशियां पाने वाले परिवार में तीन महीने बाद मातम छा गया। पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय महिला पर अपनी तीन महीने की दोनों बेटियों की कथित तौर पर पानी में डुबोकर हत्या करने का आरोप है। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन उसे समय रहते बचा लिया गया।
दिशा सालियान मर्डर केस: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, सीबीआई करेगी जांच
पुलिस के मुताबिक, दंपती ने लंबे इंतजार के बाद IVF उपचार कराया था और मई 2026 में जुड़वां बेटियों का जन्म हुआ था। पति ने पुलिस को बताया कि प्रसव के कुछ सप्ताह बाद महिला के व्यवहार में बदलाव आने लगा था। परिवार उसे मनोचिकित्सकों के पास भी लेकर गया था, जहां डॉक्टरों ने प्रसव के बाद मानसिक स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या की आशंका जताई थी।
मंगलवार दोपहर पति के घर लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर महिला फंदे से लटकी मिली, जबकि दोनों बच्चियां बेसुध अवस्था में थीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। तलघट्टापुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यमुना में सेना की बोट पलटी: जवान लापता, जारी रेस्क्यू ऑपरेशन
