‘ट्रंप का नेतन्याहू पर फूटा गुस्सा: ‘तुम पागल हो चुके हो, अगर मैं न होता तो जेल में होते’

Follow Us

वाशिंगटन/तेल अवीव। अमेरिका-ईरान शांति समझौते (Peace Deal) के बीच इजराइल द्वारा लेबनान में हिज्बुल्लाह पर किए गए हवाई हमलों ने वैश्विक राजनीति में भूचाल ला दिया है। इजराइल के इस कदम से नाराज होकर ईरान ने पीस डील से पीछे हटने की धमकी दी है। ईरान के इस कड़े रुख के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर बुरी तरह फूट पड़ा और उन्होंने फोन पर ही नेतन्याहू को खरी-खोटी सुना दी।

ट्रंप ने बेहद तल्ख लहजे में फटकार लगाते हुए कहा कि, नेतन्याहू तुम पागल हो चुके हो, अगर मैं न होता तो तुम आज जेल में होते। मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूँ, लेकिन तुम्हारी हरकतों की वजह से आज हर कोई तुमसे और इजराइल से नफरत करने लगा है। ट्रंप ने नेतन्याहू को हिज्बुल्लाह पर हमले तुरंत रोकने का सख्त आदेश दिया।

हालाँकि, अमेरिकी राष्ट्रपति की इस भारी घुड़की के बाद भी इजराइली पीएम झुकने को तैयार नहीं हैं। फोन कॉल के तुरंत बाद नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपना रुख साफ करते हुए लिखा कि उन्होंने ट्रंप से साफ कह दिया है कि अगर हिज्बुल्लाह ने इजराइल पर हमले बंद नहीं किए, तो बेरूत में सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। दूसरी ओर, ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया है कि उनकी हिज्बुल्लाह से सकारात्मक बातचीत हुई है और वे गोलाबारी रोकने व इजराइल पर हमला न करने के लिए सहमत हो गए हैं, साथ ही बेरूत जा रहे बलों को भी वापस बुला लिया गया है।