मुंबई। कुणाल खेमू की अपकमिंग एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब मेकर्स ने इसका टाइटल ट्रैक ‘ऐसी मेरी वाइब’ रिलीज कर दिया है। गाने में फिल्म के प्रमुख कलाकार कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर डांस करते नजर आ रहे हैं।
‘ऐसी मेरी वाइब’ में कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस खास आकर्षण बनी हुई है। गाने को खिलारी, इरफाना और कन्फ्यूजन ने आवाज दी है, जबकि कनिष्क पाल ने इसका संगीत तैयार किया है। इसके बोल शुभम सोपान, खिल्लारी और इरफाना हमीद ने लिखे हैं। तेज बीट्स और जोशीले अंदाज वाला यह गाना खास तौर पर युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले सामने आया था, जिसमें एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिला। ट्रेलर के बाद कहानी और कलाकारों के किरदारों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ी है। अब टाइटल ट्रैक के रिलीज होने से फिल्म के प्रमोशन को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है। मेकर्स फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां भी धीरे-धीरे सामने ला रहे हैं।
फिल्म का निर्माण टिप्स फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इसमें कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा के साथ स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम भूमिकाओं में हैं। ‘वाइब’ 18 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर और गाने को मिल रही प्रतिक्रिया के बाद अब फिल्म की रिलीज का इंतजार किया जा रहा है।
