मुंबई । बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. उन पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है. मुंबई के जुहू में एक्टर पर गोलीबारी की गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है. टाइगर पर जानलेवा हमले की खबर के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. ये घटना मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क की है।
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की खबर के बाद हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, 3 अज्ञात बाइक सवार होकर आए और उन पर गोलीबारी की. वहीं, इस गोलीबारी के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।
फायरिंग के बाद कैसे हैं टाइगर श्रॉफ?
बता दें कि मुंबई में हुई इस फायरिंग में टाइगर श्रॉफ सेफ में हैं. उनको किसी भी तरह की चोट नहीं आई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि टाइगर की कार घर से निकलती है तभी वहां फैंस की भीड़ जुट जाती है और इसी के बाद फायरिंग की आवाजें सुनाई देती हैं, जिसमें भगदड़ मच जाती है. इस फायरिंग में लोगों के घायल होने की आवाजें भी सुनाई देती है।
5 राउंड की गई फायरिंग, पिछले साल मिली थी धमकी
इतना ही नहीं, सामने आए वीडियो के अनुसार, मुंबई के जुहू में हुई इस फायरिंग में करीब 5 राउंड फायरिंग की गई. ऑफिशियल अपडेट के बाद ये इससे ज्यादा भी हो सकती है. जानकारी के लिए बता दें कि टाइगर श्रॉफ को पिछले साल जान से मारने की धमकी भी मिली थी. खैर, बॉलीवुड एक्टर फायरिंग की घटना में एक दम सेफ हैं लेकिन ये काफी गंभीर मामला बन चुका है।
