रायपुर। रायपुर समता कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में नवरात्रि के लिए ज्योति कलश तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है गायत्री परिवार ट्रस्ट के द्वारा ज्योति कलश जलाने वाले भक्तों से आग्रह किया गया है कि वह नवरात्रि के पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ में आकर मां गायत्री की साधना और आराधना जरूर करें।

आपको बता दें कीगायत्री शक्तिपीठ समता कॉलोनी रायपुर में लगभग 200 की संख्या में ज्योति कलश का पंजीयन हुआ है। नवरात्रि के पहले दिन तक ज्योति कलश का पंजीयन ट्रस्ट कार्यालय में किया जाएगा। ट्रस्ट में से मिली जानकारी के अनुसार नवरात्र के पहले दिन सुबह 11 बजे के आसपास मां गायत्री की पूजा अर्चना कर ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी गण विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। ट्रस्ट के द्वारा जानकारी देते हुए अभी बताया गया कि गायत्री परिजनों के साथ सभी भक्त आकर माता की साधना और आराधना में भाग ले सकते हैं।

