नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 961.42 अंक या 1.17 प्रतिशत गिरकर 81,287.19 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 317.90 अंक या 1.25 प्रतिशत गिरकर 25,178.65 पर बंद हुआ। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे गिरकर 90.99 पर बंद हुआ।ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर हाल ही में हुई अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी सफलता के समाप्त हो गई, जिससे अमेरिकी हमले की संभावना और व्यापक पश्चिम एशिया संघर्ष के जोखिम को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के संबंध में अमेरिका की अगली कार्रवाई को लेकर बढ़ती अनिश्चितता और घरेलू स्तर पर नए उत्प्रेरकों की अनुपस्थिति में, निवेशकों की भागीदारी सतर्क और चुनिंदा रहने की संभावना है।
लाल निशान पर खुला और बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 961 अंक टूटा, निफ्टी 25200 के नीचे
