आज 29 जनवरी को एक बार फिर शेयर मार्केट में उथल पुथल का नजारा देखने को मिला है। जहां सेंसेक्स 81,817.28 पर ट्रेड कर रहा है, जो करीब −527.40 अंक नीचे है। वहीं निफ्टी भी लगभग −143.55 अंक गिरकर 25,199.20 पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें की आज ऑटो, FMCG और IT शेयरों में भी कमजोरी दिख रही है। वहीं एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का 0.79% बढ़कर 5,210 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.17% की बढ़त के साथ 53,448 पर है। वहीं हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.54% बढ़कर 27,976 पर पहुंच गया है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 4,147 पर लगभग सपाट कारोबार कर रहा है। वहीं बात करे 28 जनवरी की तो अमेरिकी बाजार में डॉव जोन्स 0.02% की बढ़त के साथ 49,015 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स 0.17% ऊपर बंद हुआ, जबकि S&P 500 में 0.08% की हल्की गिरावट रही। 28 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 880 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,057 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इससे पहले 28 जनवरी को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 487 अंक चढ़कर 82,344 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 167 अंक की बढ़त के साथ 25,342 पर बंद हुआ था।
शेयर मार्केट में फिर से उथल-पुथल का नज़ारा, सेंसेक्स का 500 अंक टूटा, विदेशी निवेशकों ने बेचे शेयर
