रक्षा राज्य मंत्री ने किया माँ कामाख्या का दर्शन और पूजन

Follow Us

माता से देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना किया : संजय सेठ

गुवाहाटी। रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने शारदीय नवरात्रि की पावन षष्ठी तिथि पर आज गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस पावन अवसर पर उन्होंने माँ कामाख्या के श्रीचरणों में शीश नवाकर समस्त देशवासियों एवं झारखंडवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय भविष्य की कामना की।

सेठ ने कहा कि आदिशक्ति माँ भगवती की कृपा हम सभी पर बनी रहे। हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो तथा माँ के आशीर्वाद से हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति और वैभव के नए शिखरों को स्पर्श करे।