रायपुर । राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सहयोग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित कर रही है। इसी योजना से रायपुर के कंकालीपारा निवासी सरस्वती कंडरा के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
सरस्वती कंडरा बताती हैं कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि से घर के छोटे-मोटे खर्चों में काफी मदद मिलती है। वे इस राशि की मदद से टोकनी तथा सुपा बनाकर बेचने का छोटा व्यवसाय करती हैं।
कंडरा द्वारा तैयार किए गए टोकनी और सुपा की बिक्री से उन्हें नियमित आय होने लगी है। इससे वे अपने घर का खर्च चलाने और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं।
वे बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिली सहायता ने उन्हें स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर दिया है।
सरस्वती कंडरा ने इस योजना के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
