नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव अभी भी बरकरार है। इस्राइल ने दक्षिणी बेरूत में हमलों की एक लहर चलाई इस्राइल सेना का कहना है कि उसने दक्षिणी बेरूत के धाहियेह इलाके में 26 राउंड हमले किए हैं। दावा है कि उसने हिज्बुल्ला के इस्तेमाल किए जाने वाले अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया है, जिसमें समूह की कार्यकारी परिषद का मुख्यालय और ड्रोन वाला एक वेयरहाउस शामिल है। वहीं लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार से बेरूत समेत लेबनान पर हुए हमलों में कुल 123 लोग मारे गए हैं और 683 घायल हुए हैं। वहीं अमेरिका ने ईरान के 30 जहाजों को डुबो दिया रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को एक शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने चल रहे युद्ध के दौरान 30 से अधिक ईरानी जहाजों को डुबो दिया है, जबकि तेहरान की सेनाओं द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में काफी कमी आई है।
आपको बता दें की रॉयटर्स ने एडमिरल ब्रैड कूपर के हवाले बताया कि 30 से अधिक जहाज डुबो दिए हैं, और पिछले कुछ घंटों में ही हमने एक ईरानी ड्रोन वाहक पोत को निशाना बनाया है, जिसका आकार लगभग द्वितीय विश्व युद्ध के विमानवाहक पोत के बराबर है। और इस समय उसमें आग लगी हुई है।इस्राइल पर ईरान ने क्लस्टर बम गिराए ईरान ने इस्राइल पर क्लस्टर बम गिराए हैं। जिसका वीडियो सामने आया है। गुरुवार रात कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें क्लस्टर बम लगे थे। वहीं सऊदी अरब ने रियाद के पूर्व में ड्रोन नष्ट किए सऊदी अरब ने रियाद के पूर्व में तीन ड्रोन नष्ट कर दिए हैं। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक प्रवक्ता के हवाले से पोस्ट किया, जिसमें कहा कि रियाद क्षेत्र के पूर्व में तीन ड्रोन को रोका गया और नष्ट कर दिया गया। जॉर्डन में ड्रोन मार गिराए अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार जॉर्डन के इरबिद शहर में हवाई रक्षा बलों ने कई ड्रोन मार गिराए हैं।
ईरान लंबे युद्ध के लिए तैयार, नए हथियारों की चेतावनी: IRGC प्रवक्ता इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के एक प्रवक्ता ने कहा कि ईरान लंबे युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है और ऐसे एडवांस्ड हथियार लाने वाला है जिनका अभी तक इस लड़ाई में इस्तेमाल नहीं हुआ है। एक बयान में ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी ने कहा कि ईरान के दुश्मनों को आने वाले हमलों की नई लहर में दर्दनाक वार की उम्मीद करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि ईरान की नई कोशिशें और हथियार आने वाले हैं। इन टेक्नोलॉजी का अभी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल नहीं किया गया है। हिज्बुल्ला ने हाइफा बंदरगाह पर हमले की ली जिम्मेदारी लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने शुक्रवार की सुबह इस्रइली जमीनी बलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिनमें वे बल भी शामिल हैं, जो हाल के दिनों में लेबनान की धरती में प्रवेश कर चुके हैं।
टेलीग्राम पर एक बयान में हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने मारौन अल-रस और कफर किला सहित कई क्षेत्रों में इस्रइली सेना को निशाना बनाया है, जो पहले से ही लेबनानी क्षेत्र के भीतर हैं। बयान में कहा गया है कि हिज्बुल्लाह ने कब्जे वाले गोलान हाइट्स में इस्राइल के योआव सैन्य शिविर और हाइफा बंदरगाह में एक नौसेना अड्डे को भी निशाना बनाया। फिलहाल किसी के हताहत होने की तत्काल खबर नहीं मिली है। इससे पहले हिज्बुल्लाह ने लेबनान के साथ विवादित सीमा पर रहने वाली इस्राइली बस्तियों के निवासियों को खाली करने की चेतावनी जारी की थी। बहरीन के मनामा में इस्राइली दूतावास को बनाया निशाना ईरान की अर्ध-सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया है कि बहरीन की राजधानी मनामा पर रात भर हुए हमलों में शहर के फाइनेंशियल हार्बर टावर्स वाणिज्यिक परिसर को निशाना बनाया गया। समाचार एजेंसी ने कहा कि परिसर पर हमला इसलिए किया गया क्योंकि शहर में इस्राइली दूतावास वहीं स्थित था। रॉयटर्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार परिसर के आसपास एक ईरानी ड्रोन को रोका गया और नष्ट कर दिया गया।
हमले के बाद से 19,000 से अधिक उड़ानें रद्द संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और अबू धाबी सहित पश्चिम एशिया के सात प्रमुख हवाई अड्डों पर 19,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के अनुसार 1, 2 और 3 मार्च को सबसे अधिक उड़ानें रद्द हुईं, जिनकी संख्या प्रत्येक दिन 3,300 से अधिक रही। इस डेटा में दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (दुबई, कतर), हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (दोहा, कतर), जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अबू धाबी, यूएई), शारजाह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (शारजाह, यूएई), कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (कुवैत सिटी, कुवैत), बहरीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (मनामा क्षेत्र, बहरीन) और अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (दुबई, यूएई) की उड़ानें रद्द होने की जानकारी शामिल है। वहीं अमेरिका ने कुवैत दूतावास को बंद किया कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरों के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि उसने कुवैत में अपने दूतावास में कामकाज निलंबित कर दिया है। हालांकि अमेरिकी कर्मियों के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
