54 की उम्र में तब्बू का जलवा: देसी लिबास में ढाया ऐसा कहर कि फीकी पड़ गईं वामिका गब्बी!

Follow Us

मुंबई। ​बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में शुमार तब्बू का स्टाइल बढ़ती उम्र के साथ और भी शानदार होता जा रहा है। कभी वह वेस्टर्न, तो कभी ट्रेडिशनल लुक से लाइमलाइट चुरा लेती हैं, तो अब उनका देसी अवतार हरी आंखों वाली वामिका गब्बी के ग्लैमर पर भारी पड़ गया। दोनों हसीनाएं ‘भूत बंगला’ फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए सज- धजकर पहुंचीं, लेकिन नजरें 54 बरस की तब्बू पर अटक गईं। जिनका देसी लुक बेहद सुंदर लगा। दरअसल ​अब यूं तो वामिका भी ब्लैक ब्यूटी लुक में कमाल की लगीं और अपना ग्लैमरस रूप दिखाकर लोगों को लट्टू बना दिया, लेकिन जैसे ही ध्यान तब्बू के स्टाइल पर गया, तो नजरें उन पर अटक गईं। जिसे उन्होंने बड़ी- ही खूबसूरती से स्टाइल किया और दिलकश अदाएं दिखाईं। ऐसे में 32 साल की वामिका का सितारों वाले कपड़ों में चमक बिखेरने वाला अंदाज हमारी नजरों में कुछ कम पड़ गया और बाजी तब्बू ने मार ली। वहीं पहले तब्बू के लुक की बात करते हैं, जो गोल्डन और ग्रीन कलर के क्लासिक कॉम्बिनेशन वाले शॉर्ट् कुर्ते के साथ घाघरा स्कर्ट पहनकर आईं। जहां कुर्ते को वी नेक देकर उसे सुनहरी कढ़ाई से हाइलाइट किया, तो बाकी के हिस्से को सुनहरी जरी से फ्लोरल पैच वर्क देकर हैवी लुक दिया। तभी तो ग्रीन बेस वाले कुर्ते पर सुनहरा पैटर्न क्लासी और रिच फील दे गया। जिसकी स्लीव्स को थर्ड क्वाटर रखकर कुर्ते को डिजाइन किया।

आपको बता दें की बेशक तब्बू के देसी लुक में अटेंशन उनके कुर्ते पर जाती है, जो पूरे लुक की वाइब को शाइनी टच दे रहा है, लेकिन इसे बैलेंस्ड रखने का काम स्कर्ट ने किया। जिसे खूब सारा घेर देकर फ्लोई बनाया और ग्रीन बेस पर तिरछी लाइनों में सुनहरे धागों से एम्ब्रॉयडरी की गई। छोटे- छोटे फूल और बेल वाला डिजाइन शानदार लगा, जिससे ही बॉर्डर को भी हाइलाइट किया। इसके साथ वह सिल्क का ही मैचिंग दुपट्टा ग्रेसफुली अपने एक शोल्डर पर ओपन करके स्टाइल करते हुए आगे की ओर से दूसरे हाथ पर कैरी किए दिखीं, जो इसमें एलिगेंट टच ला रहा है। गोल्ड- ग्रीन के कॉम्बो में थोड़ा कंट्रास्ट लाने के लिए तब्बू ने अपने इयररिंग्स में कलर ऐड किया। वह पिंक और डायमंड स्टडेड ड्रॉप इयररिंग्स पहने दिखीं, तो हाथ में कंगन और रिंग नजर आई। जिसे सुनहरे धागे से एम्ब्रॉयडेड जूती के साथ पेयर करके उन्होंने स्टाइल किया। ऐसे में उनकी एक्सेसरी कम, लेकिन इम्पैक्टफुल रही और लुक को ओवरडन नहीं होने देती। जिसे फाइनल टच उन्होंने लंबी गुथी चोटी के साथ दिया और मेकअप को सटल रखा। जिससे सारी अटेंशन आउटफिट पर जाती है। वामिका ने इवेंट के लिए ऑल ब्लैक लुक अपनाया। वह स्ट्रैपलेस ब्लैक सेक्विन गाउन पहने दिखीं, जिसका बॉडी हगिंग फिट और मरमेड सिल्हूट उनके कर्व्स को हाइलाइट करता है। जिसके अपर पोर्शन को कॉर्सेट की तरह बनाते हुए नेकलाइन पर बो डिटेलिंग दी और पूरे अटायर को सेक्विन पैटर्न से सजाया, जो लाइट में ग्लो करके परफेक्ट रेड कार्पेट लुक दे रहा है। हालांकि, तब्बू के क्लासिक स्टाइल ने इस हाई- ग्लैम फैशन से ज्यादा ध्यान खींच लिया। ​वामिका के गाउन लुक में पहले से ही इतना सारा ड्रामा और ब्लिंग है कि उन्होंने अपनी जूलरी के साथ ज्यादा प्ले नहीं किया। हसीना ने नेकपीस को अवॉइड करते हुए डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स पहने और हाथ में रिंग्स वेअर की। जितना ही इस शिमरी लुक को स्टाइल करने के लिए काफी लगा। वहीं, सॉफ्ट वैवी टच साइड पार्टिंग ओपन हेयर के साथ उन्होंने मेकअप को भी ब्राउनिश टोन में सोबर रखा।