मुंबई। दशहरा सिर्फ बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार ही नहीं है, बल्कि यह अपने अंदर की बुराइयों को छोड़कर अच्छी बातों को अपनाने का मौका भी है। इस दशहरे पर सन नियो के शो दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी में प्रेम का किरदार निभा रहे वाले सूरज प्रताप सिंह और थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान में अभिजीत का किरदार निभा रहे गौरव बाजपेयी ने बताया कि उनके लिए दशहरे का क्या महत्व है और वे अपनी किन आदतों को छोड़ना चाहते हैं।
अपने विचार साझा करते हुए, सूरज प्रताप सिंह ने कहा, “दशहरा हमें याद दिलाता है कि हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होती है। दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी में बच्चों के साथ काम करते हुए मैंने सीखा है कि दया, सच्चाई और प्यार से बहुत बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। बच्चों के जिंदगी को देखने का अपना ही सुंदर नजरिया होता है। वे हर चीज को उम्मीद और उत्साह के साथ देखते हैं और मुझे छोटी-छोटी खुशियों की अहमियत समझाते हैं। इस दशहरे पर मैं खुद से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखने और अपनी गलतियों के लिए खुद को दोष देने की आदत छोड़ना चाहता हूँ। मैं अपनी गलतियों को जिंदगी का हिस्सा मानना सीखना चाहता हूँ। मेरा मानना है कि हर गलती हमें कुछ नया सिखाती है और हर दिन खुद को बेहतर बनाने का एक नया मौका देता है।”
गौरव बाजपेयी ने कहा, “मेरे लिए दशहरा सकारात्मक सोच और बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। मुझे अपने परिवार के साथ यह त्यौहार मनाना, उनके साथ अच्छा समय बिताना और खुशियाँ बाँटना बहुत पसंद है। इस दशहरे पर मैं हर बात को जरूरत से ज्यादा सोचने की अपनी आदत को भी छोड़ना चाहता हूँ। मैं अक्सर चीजों के बारे में बहुत ज्यादा सोचता हूँ, खासकर अपने काम को लेकर। इस वजह से कई बार मैं आज के पल को जीना भूल जाता हूँ। मैं बेवजह की चिंताओं को छोड़कर सकारात्मक रहना चाहता हूँ और अपनी जिंदगी में शांति और खुशियों का स्वागत करना चाहता हूँ।”
दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी हर सोमवार से शनिवार शाम 7 बजे और थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान शाम 7:30 बजे, देखें सिर्फ सन नियो पर।
