एएसईजी डबल्यूएओ ग्रीन अर्थ के तहत स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन,

Follow Us

रायपुर । एएसईजी डबल्यूएओ ग्रीन अर्थ के पहल के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन को समर्थन देते हुए रायपुर के आमलीडीह क्षेत्र में एक सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 110 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्ल्ड मिशन सोसाइटी चर्च ऑफ गॉड का एक स्वयंसेवी (वॉलंटियर) समूह है, जो समाज में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करता है। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने क्षेत्र की सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। इस अभियान के दौरान कुल 54 कचरा बैग एकत्र किए गए, जिनका कुल वजन लगभग 532 किलोग्राम रहा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर वार्ड 52 के पार्षद विनय निर्मलकर जी की महत्वपूर्ण सहायता और सहयोग प्राप्त हुआ, जिनकी मदद से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।