हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सरकारी स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा की कथित तौर पर शिक्षक की मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। आरोप है कि परीक्षा के दौरान हुए विवाद की शिकायत करने पर शिक्षक ने छात्रा का हाथ इतनी बेरहमी से मरोड़ा कि उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।
यूएन की डराने वाली चेतावनी: बढ़ते समुद्री जलस्तर से कोलकाता-मुंबई के लाखों लोगों पर खतरा
परिजनों के अनुसार, घटना के बाद छात्रा लगातार दर्द से परेशान रही। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने कर्ज लेकर उसका इलाज कराया, लेकिन हालत बिगड़ने पर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में छात्रा ने भी शिक्षक पर हाथ मरोड़ने का आरोप लगाया था। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक राजेंद्र कुमार गंगवार और स्कूल के प्रभारी शिक्षक अक्षत को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
