स्टार प्लस कहता है, “बात खटकी तो जीत पक्की!” अगर आपको भी बात खटकती है, तो आप भी जीत सकते हैं ₹1 करोड़!

Follow Us

मुंबई। पिछले कुछ दिनों से स्टार प्लस ने हर किसी के मन में बस एक ही सवाल खड़ा कर दिया था, आखिर ऐसी कौन-सी बात है जो खटक रही है? कभी बड़े ब्रांड्स के कमेंट सेक्शन में ‘बात खटकी’ नज़र आया, तो कभी स्टार प्लस के चहेते चेहरे अरमान-अभिरा, सौम्या-जीत, अप्पू और ईशान-नयोनिका भी इसमें शामिल होते दिखे। इसके साथ ही लोगों की उत्सुकता और बढ़ती गई।

अब आखिरकार पूरी बात समझ आ गई है! यह सब अनिल कपूर के शो इंडिया के टॉप 1% और इसकी सोच ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ से जुड़ा है। क्योंकि कई बार जो छोटी-सी बात बाकी लोगों की नज़र से छूट जाती है, वही अगर आपको खटक जाए, तो खेल पलट सकता है और आपको ₹1 करोड़ की जीत के करीब भी ले जा सकता है!

इंडिया के टॉप 1% का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।