पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान के दुर्गा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मच गई। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले में 3 पुरुष, एक बच्चा और 13 महिलाएं शामिल हैं। वहीं हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार- शनिवार शाम करीब 7:40 बजे बारिश शुरू हो गई थी। बारिश से बचने के लिए कई लोग पंडाल के अंदर रुके थे। इसी दौरान नए दर्शकों के अंदर जाने की कोशिश के बीच धक्का-मुक्की हुई। हादसे के बाद पंडाल की लाइटें बंद कर दी गईं और एंट्री रोक दी गई है। बंगाल सरकार ने एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 शुरू किया है।
घटना के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई लोग बेहोश हो गए. कुछ लोगों को मोटरसाइकिलों पर ले जाया जा रहा था. मैंने अपने आस-पास यही सब होते देखा, जब लोग बेहोश हुए, तो उन्हें बाइक पर ले जाया गया. यह सब हुआ और वहां भारी भीड़ भी थी.
एक एजेंसी को पुलिस ने जानकारी देते हुए, सीनियर अधिकारी ने काह है कि जैसे ही बारिश शुरू हुई, चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर प्रतीक्षा कर रही भीड़ आगे की ओर भागी, जिससे कुछ लोग सड़क पर गिर गए और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.
ममता बनर्जी बोली- बहुत दुख हुआ
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि चोरबागान पूजा पंडा में हुई भगदड़ के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा है और बहुत दुख हुआ है. मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल लोग जल्द स्वस्त हो जाएं. उनके परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति और साहस मिले।

