ब्रसेल्स। श्रीलंका के स्टार जैवलिन थ्रोअर रुमेश थरंगा पथिरगे ने डायमंड लीग 2026 के फाइनल में इतिहास रचते हुए खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई एथलीट बनने का गौरव हासिल किया। 23 वर्षीय पथिरगे ने ब्रसेल्स के किंग बाउडौइन स्टेडियम में अपनी तीसरी कोशिश में 89.04 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पोलैंड के डेविड वेगनर ने 87.47 मीटर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वालकॉट 83.99 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
सीपीएल 2026: सुनील नरेन का धमाका, 4 विकेट लेकर त्रिनबागो को दिलाई 35 रन की शानदार जीत
जीत के बाद पथिरगे ने कहा कि डायमंड लीग का पहला श्रीलंकाई चैंपियन बनना उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने माना कि कठिन मौसम के बावजूद वह इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे और भविष्य में मीट रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य रखेंगे। रुमेश का पूरा सीजन शानदार रहा। उन्होंने पांच में से चार डायमंड लीग मुकाबले जीते और रोम में 92.62 मीटर का विश्व कीर्तिमान स्तर का सीजन बेस्ट थ्रो फेंककर विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा चोट के कारण इस बार फाइनल में हिस्सा नहीं ले सके।
