दिल्ली के अस्पताल में सोनिया गांधी भर्ती, अरुण वोरा ने ईश्वर से मांगी दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना

Follow Us

दुर्ग। राज्यसभा सांसद, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को 24 मार्च 2026 यानी कल सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है तथा उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। आपको बता दें इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की है। वोरा ने अपने संदेश में कहा कि सोनिया गांधी का धैर्य, दृढ़ संकल्प और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें निरंतर शक्ति और ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे देश और समाज का मार्गदर्शन करती रहें।