ईरान-अमेरिका संकट पर भारत की एंट्री के संकेत? राजनाथ सिंह बोले- “समय आएगा जब भारत निभाएगा बड़ी भूमिका”

Follow Us

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी के बर्लिन में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि, भविष्य में भारत ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि, हर स्थिति का एक सही समय होता है और हो सकता है कि, आने वाले समय में भारत इस दिशा में सफल मध्यस्थ के रूप में उभरे। रक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि, भारत ने पहले भी शांति प्रयासों की कोशिश की थी, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों के कारण सफलता नहीं मिल पाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, भारत हमेशा बातचीत और शांति के पक्ष में रहा है और किसी भी संघर्ष को समाप्त करने में सकारात्मक भूमिका निभाना चाहता है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब US-Iran Ceasefire Talks 2026 को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा जारी है।

पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये जैसे देश भी दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। राजनाथ सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों देशों के नेताओं से बातचीत कर शांति की अपील की थी। हालांकि, मौजूदा हालात जटिल बने हुए हैं और कई दौर की वार्ताओं के बावजूद ठोस समझौता नहीं हो पाया है। विशेषज्ञों के अनुसार भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को देखते हुए भविष्य में वह इस तरह के अंतरराष्ट्रीय विवादों में महत्वपूर्ण मध्यस्थ बन सकता है।