श्रीमंत झा ने जर्मनी में जीते रजत और कांस्य पदक, 69 अंतरराष्ट्रीय मेडल पूरे; शहीद जवानों को समर्पित की जीत

Follow Us

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पैरा-आर्मरेसलर श्रीमंत झा ने जर्मनी में आयोजित पैरा-आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है। 16 से 19 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने 85 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान श्रीमंत झा ने जर्मनी के खिलाड़ी एरिक होप को हराकर पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय पदकों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है।

श्रीमंत झा ने अपनी इस सफलता को देश के शहीद सैनिकों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवान उनकी प्रेरणा हैं और उनकी हर जीत उन्हीं के नाम है। श्रीमंत ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए बेहद खास है। उनका अगला लक्ष्य आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाना है।