‘लॉक अप’ में राम कपूर के व्यवहार पर भड़कीं श्रेया कालरा, पर्सनल बाउंड्री को लेकर उठाए सवाल

Follow Us

मुंबई। रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस श्रेया कालरा ने शो के दौरान साथी कंटेस्टेंट राम कपूर के व्यवहार पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि उनकी पर्सनल बाउंड्री का सम्मान किया जाना चाहिए। शो में शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान श्रेया ने कहा कि यदि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा होती है, तो वह स्पष्ट रूप से अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगी। उन्होंने कहा कि बातचीत और व्यवहार के दौरान निजी सीमाओं का सम्मान होना जरूरी है।

श्रेया ने यह भी कहा कि उन्होंने शो में राम कपूर के लिए तीन टास्क जीते थे, लेकिन गैंग लीडर चुनने के समय उन्हें राम का समर्थन नहीं मिला। इसी बात को लेकर उन्होंने अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए उनके फैसले पर सवाल उठाए। दरअसल, एक टास्क जीतने के बाद राम कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए पहले श्रेया के सिर और फिर गाल पर किस किया था। इसके बाद श्रेया की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और पर्सनल बाउंड्री व सहमति (Consent) को लेकर बहस शुरू हो गई। फिलहाल यह वीडियो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं।