श्मिका मंदाना ने ‘कॉर्पोरेट लुक’ से रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, अनन्या पांडे ने सरेआम लुटाया ‘लव’ रिएक्शन

Follow Us

मुंबई। मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का बज सोशल मीडिया पर लगातार बना हुआ है। मुंबई में हुए भव्य ट्रेलर लॉन्च के बाद जहां हर तरफ फिल्म की चर्चा हो रही है, वहीं नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के लेटेस्ट फैशन स्टेटमेंट ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। इवेंट में रश्मिका की को-स्टार कृति सेनन और शाहिद कपूर जहां क्लासिक रेड-कार्पेट ग्लैमर लुक में नजर आए, वहीं रश्मिका ने एक बार फिर अपने पसंदीदा ‘पावर ड्रेसिंग’ अंदाज से महफिल लूट ली। उन्होंने साबित कर दिया कि एक कॉर्पोरेट-चिक लुक भी रेड-कार्पेट पर तहलका मचा सकता है। पिछले कुछ हफ्तों से फिल्म के प्रमोशन के दौरान रश्मिका लगातार ब्लेज़र, टाई और टेलर्ड सिल्हूट्स में नजर आ रही हैं, और उनका यह नया रूप फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रश्मिका ने सोफिस्टिकेटेड लेकिन बेहद रिलैक्सिंग ब्लू-एंड-ग्रे आउटफिट चुना। उन्होंने प्लंजिंग V-नेकलाइन और हाफ स्लीव्स वाला सॉफ्ट बेबी-ब्लू टॉप पहना था, जिसे उन्होंने स्लीक टेलर्ड ग्रे ट्राउज़र और एक खूबसूरत प्रिंटेड ब्लू टाई के साथ पेयर किया। अपने इस बोर्डरूम लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने हाथ में मैचिंग ब्लेज़र कैरी किया हुआ था। अपने इस शानदार आउटफिट पर पूरा फोकस रखने के लिए रश्मिका ने भारी-भरकम ज्वेलरी को पूरी तरह स्किप कर दिया और सिर्फ अपनी सिग्नेचर रिंग्स व स्लीक ब्लैक फुटवियर पहने। फ्रेश ड्यूई स्किन, मस्कारा-कोटेड लैशेज, ग्लॉसी लिप्स और सेंटर पार्टिंग खुले वेवी बालों में वे बला की खूबसूरत लग रही थीं। रश्मिका के इस कमाल के बॉस-लेडी लुक ने न सिर्फ फैंस का दिल जीता, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस लुक पर दिल खोलकर ‘लव’ रिएक्ट किया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है।