नई दिल्ली। डेढ़ महीने पहले तेज उछाल के बाद चीनी के एक्स-मिल दाम फिर ₹44-45 प्रति किलो पर लौट आए हैं। जुलाई-अगस्त में जो भाव करीब ₹70 तक पहुंच गया था, वह सरकार की सख्ती, अतिरिक्त स्टॉक बाजार में आने और कमजोर खरीद के चलते नीचे आ गया है। हालांकि खुदरा बाजार में चीनी अभी भी ₹60-63 प्रति किलो बिक रही है।
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तारीख तय, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बड़ा ऐलान
विशेषज्ञों के अनुसार, एक्स-मिल रेट घटने का असर पहले थोक बाजार में दिखता है, जबकि रिटेल तक पहुंचने में 7 से 10 दिन लग सकते हैं। महंगे दाम पर खरीदा गया पुराना स्टॉक भी इसकी बड़ी वजह है। सरकार ने 1 सितंबर से थोक खरीदारों के लिए स्टॉक सीमा 15 दिन की जरूरत तक तय कर दी है, जबकि 15 सितंबर से डीलरों की सीमा 4,000 से घटाकर 2,000 क्विंटल की जाएगी। साथ ही 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात के फैसले ने भी कीमतों पर दबाव बढ़ाया है। आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को शक्कर और सस्ती मिलने की उम्मीद है।
केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं
