मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित पावर कपल में से एक हैं। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद, दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी। आज उनकी वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर, परिवार के सभी सदस्य उन्हें बधाई दे रहे हैं। रणबीर की मां, मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बहू-बेटे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मेरे दिल की धड़कनों को बहुत-बहुत मुबारक हो।” वहीं, रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी इंस्टाग्राम पर प्यार भरे संदेश के साथ उन्हें शुभकामनाएं दी और लिखा, “हमारे स्वीटहार्ट्स।” आलिया और रणबीर की शादी मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में बेहद निजी अंदाज में हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल थे। रणबीर कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और यह दो भागों में दिखाई जाएगी। नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा, जिसमें रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ रणबीर भी होंगे और इस फिल्म का हिस्सा विक्की कौशल भी हैं। इसके अलावा, आलिया की फिल्म ‘अल्फा’ भी दर्शकों के लिए रोमांचक साबित होने वाली है।
रणबीर-आलिया की वेडिंग एनिवर्सरी: नीतू कपूर और सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार।
