रायपुर। रायपुर जिला लोक संस्कृति सेवा,भजन,फाग एवं जसझाँकी समिति रायपुर के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम शीतला माता मंदिर टिकरापारा रायपुर में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम उपस्थित सभी लोगो के द्वारा श्री राधेकृष्ण जी का पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई ततपश्चात समस्त अतिथियों ,गुरुजनों,पदाधिकारीयो,सदस्यों एवं कालकारो का ससम्मान स्वागत किया गया,संगीतमय होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष श्री शंकर लाल विश्वकर्मा ने सुमरनी गाकर किया साथ ही कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष शंकर लाल विश्वकर्मा व मीडिया प्रभारी डोमन यादव में किया मंच के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध जस,भजन एवं फाग गायक अमन बघेल जी ने बहुत ही मनमोहक व धमाकेदार प्रस्तुति दिया जिससे पूरा मंदिर परिसर में उपस्थित भक्तगण आनंदित हो उठे साथ ही पूरा माहौल भक्तिमय के रंग में रंग गया।

रायपुर जिला समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री रामाधार सारथी ने भी होली के महत्व को बताते हुए अपने मधुर आवाज से कई मनमोहक प्रस्तुति दी इसी क्रम में छोटे दुकालू के नाम से प्रसिद्ध भाई अनित साहू ने भी अपनी सुरीली तान छेड़ी एवं सभी को अपने गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया ।

इसके अलावा रायपुर जिला के उपाध्यक्ष किरण जी ने भी अपनी सुमधुर सुरीली आवाज से भजनों एवं फागगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी साथ ही डोमन यादव,हरीश धीवर,संदीप धीवर, नितिन अग्रवाल,सुरेश सारथी,जानी धीवर ,दुर्गेश साहू ,निखिल भाई,स्थानीय मण्डली टिकरापारा के भाइयों ने भी बहुत ही जबरदस्त फाग गीतों का रसपान कराया साथ ही समस्त अतिथियों एवं गुरुजनों के द्वारा समिति के लिए प्रेरणास्रोत उदबोधन दिए।

उक्त कार्यक्रम में रायपुर जिला के महान रचनाकार श्री घनश्याम गुप्ता,श्री मयारू धनगर,श्री धनंजय सारथी,जिले के कई मंडली वाले,आयोजक समिति,समिति के पदाधिकारिगण,सदस्यगण एवं मोहल्ले वासी भी उपस्थित रहे,समिति के मीडिया प्रभारी एवं अमलेश्वर पार्षद डोमन यादव ने कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।

