चलती बस गैंगरेप पर राहुल का हमला, बोले- दिल्ली-एनसीआर असुरक्षित

Follow Us

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक चलती स्लीपर बस में एक नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

एन. एच. एम.(NHM) कर्मचारियों के ग्रेड-पे समिति की बैठक 2 सितंबर को नवा रायपुर में

राहुल गांधी ने कहा कि, बस करीब 45 किलोमीटर तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दिल्ली की सीमाओं और रिंग रोड से गुजरती रही, लेकिन किसी भी जांच चौकी पर उसे नहीं रोका गया। उनके मुताबिक, यह घटना बताती है कि राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक हुई है। उन्होंने कहा कि, महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित माहौल देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। राहुल ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, क्रूड ऑयल और भू-राजनीतिक तनाव बना वजह