मुंबई। साउथ स्टार कार्थी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सरदार 2’ का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। टीजर में कार्थी का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। दमदार एक्शन सीक्वेंस, रोमांचक सीन और कार्थी के शानदार एक्सप्रेशन टीजर की खासियत हैं। वहीं विलेन के किरदार में एस.जे. सूर्या की मौजूदगी ने भी फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। टीजर में बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी भी कहानी के एक्शन और रोमांच को और प्रभावशाली बनाती नजर आ रही है।
फिल्म में कार्थी के साथ आशिका रंगनाथ और मालविका मोहनन मुख्य महिला भूमिकाओं में हैं, जबकि योगी बाबू भी अहम किरदार में नजर आएंगे। सैम सी.एस. ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक की जिम्मेदारी संभाली है, जो टीजर के एक्शन दृश्यों को और दमदार बनाता है। ‘सरदार 2’ का निर्देशन पी.एस. मित्रन ने किया है। फिल्म को लेकर इसलिए भी काफी उम्मीदें हैं क्योंकि यह कार्थी की सफल फिल्म ‘सरदार’ का सीक्वल है। प्रिंस पिक्चर्स के बैनर तले एस. लक्ष्मण कुमार और ईशान सक्सेना फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
‘सरदार 2’ 10 सितंबर 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को तेलुगु भाषा में अन्नपूर्णा स्टूडियोज के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। टीजर में नजर आए एक्शन, कार्थी के नए अंदाज और एस.जे. सूर्या के निगेटिव किरदार को देखते हुए फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
