पूजा हेगड़े ने रेड इंडो-वेस्टर्न लुक में ढाया कहर, ग्लैमरस तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री पूजा हेगड़े अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तस्वीरों में पूजा ब्राइट रेड कलर के खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन आउटफिट में नजर आ रही हैं। प्री-ड्रैप्ड साड़ी और पेपलम स्टाइल का कॉम्बिनेशन। पूजा के आउटफिट में ट्रेडिशनल साड़ी लुक के साथ मॉडर्न डिजाइन का टच देखने को मिला। ड्रेस पर मिरर वर्क, सेक्विन और गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की बारीक डिटेलिंग की गई है। वहीं स्ट्रैपलेस कॉर्सेट-स्टाइल ब्लाउज और बैक की क्रॉस डिटेलिंग ने उनके लुक को बोल्ड के साथ एलिगेंट भी बनाया।

मिनिमल ज्वेलरी और सटल मेकअप ने बढ़ाया निखार। पूजा ने रेड आउटफिट के साथ हैवी एक्सेसरीज से दूरी बनाते हुए गोल्ड और स्टोन-स्टडेड डैंगलर इयररिंग्स पहने। उन्होंने अपने शॉर्ट हेयर को सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला रखा। न्यूड लिप्स, सॉफ्ट स्मोकी आइज और हाइलाइटेड चीकबोन्स वाले मेकअप ने उनके लुक को और आकर्षक बनाया। रॉयल बैकड्रॉप में दिखा कॉन्फिडेंट अंदाज। क्लासिक इंटीरियर और रॉयल बैकग्राउंड के बीच पूजा ने अलग-अलग पोज दिए। कभी सीढ़ियों के पास तो कभी विंटेज दरवाजे के सहारे उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल साफ नजर आया। उनकी इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।