नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेल्फी वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो ने महज 24 घंटे में 303 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर नया रिकॉर्ड बना दिया। वीडियो को लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिले, वहीं पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी बड़ी संख्या में नए फॉलोअर्स जुड़े। दरअसल, नीट पेपर लीक मामले को लेकर बढ़ती चिंता के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने 23 जुलाई की रात छात्रों और युवाओं के लिए यह वीडियो संदेश जारी किया था। इसमें उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही थी।
पीएम मोदी का यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि, इसने लोकप्रिय अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर के 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज वाले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वीडियो पर लगातार व्यूज बढ़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा बनी हुई है। इसके अलावा पीएम मोदी के अन्य वीडियो भी पहले वायरल हो चुके हैं, जिनमें ‘Thank You Friends’ सेल्फी वीडियो, बंगाल में झालमुड़ी खाते हुए वीडियो और वंतारा दौरे की रील शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।
