एससीओ समिट में पीएम मोदी का आतंक पर बड़ा संदेश, बोले- पूरे इकोसिस्टम को खत्म करना होगा जड़ से

Follow Us

नई दिल्ली/ बिश्केक। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation)
शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, केवल आतंकी हमलों का जवाब देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि आतंकवाद के वित्तपोषण, भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित ठिकानों के पूरे इकोसिस्टम को जड़ से खत्म करना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि, एससीओ के अगले 25 वर्षों का लक्ष्य सहयोग को ठोस परिणामों में बदलना होना चाहिए।

पीएम मोदी की बड़ी अपील: गैर-जरूरी विदेश यात्रा और सोना खरीदने से बचें

उन्होंने भारत के तीन प्रमुख स्तंभ-सिक्योरिटी, कनेक्टिविटी और ऑपर्च्युनिटी-का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में स्थायी शांति सबसे पहली आवश्यकता है।उन्होंने बिना किसी देश का नाम लिए कहा कि, जो राष्ट्र आतंकवाद को अपनी नीति का साधन बनाते हैं और आतंकियों को पनाह देते हैं, उन्हें स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए कि, आतंकवाद किसी का रणनीतिक हथियार नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान में शांति, पश्चिम एशिया के तनावों के कूटनीतिक समाधान और ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर भी जोर दिया।

14 हजार फीट पर इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा